सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रवीश कुमार ने मीडिया पर कसा तंज ,कहा -जो चैनल और ऐंकर पत्रकारिता का धर्म नहीं बचा सके, उनसे एक महान धर्म की क्या ही रक्षा होगी

 जो चैनल और ऐंकर पत्रकारिता का धर्म नहीं बचा सके, वे इनदिनों हिन्दू धर्म के रक्षक बन रहे हैं। जिन्होंने अपने पेशे के धर्म के साथ दुराचार किया है, उनसे एक महान धर्म की क्या ही रक्षा होगी। वे हिन्दू धर्म की आड़ में अपने भांड होने पर पर्दा डाल रहे हैं।

Ravish kumar on media
           Image source-google 
इन चैनलों ने धर्म के भीतर के शानदार विमर्शों को भी रौंद दिया है। धर्म का सहारा इसलिए लेते हैं ताकि जो जनता जान गई है कि ये लोग पत्रकार नहीं हैं, उनके बीच धर्म का नाम लेकर फिर से आ जाएं। यही कारण है कि बहुत से अच्छे दर्शकों ने न्यूज़ चैनल को देखना छोड़ दिया है। मेरी यह चेतावनी याद रखिएगा। न्यूज़ चैनल( और मैं इसमें कोई अपवाद नहीं रखता) भारत के लोकतंत्र ही नहीं, एक महान धर्म की उदारता को रौंद रहे हैं। बर्बाद कर रहे हैं। ये अपना धंधा कर रहे हैं। धर्म की चिन्ता है तो धर्म की ही चिन्ता कीजिए। उस मंच पर जाकर नहीं, जहां किसी प्रकार का धर्म नहीं बचा है। 
Ravish kumar on media

              Image source-google 

यह रिसर्च रमित वर्मा का है। ट्विटर और इंस्टा पर क्रूरदर्शन के नाम से इनका हैंडल है। केवल पांच चैनलों ने 150 डिबेट शो में 138 बार धर्म से संबंधित मुद्दों पर डिबेट किया है। यह तो केवल पांच चैनलों का आंकड़ा है। भारत में तो इससे भी अधिक न्यूज़ चैनल हैं। सोचिए किस रफ़्तार से ये लोग अपने पेशे का धर्म गिरवी रखकर धर्म के मुद्दे से अपनी दुकान चला रहे हैं और समाज में ज़हर फैला रहे हैं। 
Ravish kumar on media
            Image source-google 

एक बार फिर गुज़ारिश है, ऐसे चैनलों को देखना बंद कीजिए और जो भी चैनल इस रास्ते पर चले, अपने पेशे का धर्म छोड़ दे, उसे देखना बंद कर दीजिए। ये लोग धार्मिक मुद्दों के नाम पर धर्म की गरिमा गिरा रहे हैं। इन्हें कम से कम शास्त्रों में बताए गए बहस के नियमों के बारे में ही पढ़ लेना चाहिए। इनकी हरकतों से लगता है कि उसका भी ज्ञान नहीं है। लठैत की तरह लाठी भांजे जा रहे हैं। 

Ravish kumar on media
             Image source-google 

कितनी बार कहा कि न्यूज़ चैनल मत देखिए। केबल पर न यू ट्यूब पर। कौन सी ऐसी सूचना होती है, जिसके बिना आपका जीवन नहीं चलेगा। आपसे इतना भी नहीं होता है कि चैनलों को सब्सक्राइब करना बंद करें।क्या आप अपने प्यारे वतन के लिए इतना भी नहीं कर सकते हैं? चैनलों की दुनिया में सुधार की हर गुज़ाइश ख़त्म हो गई है। कुछ भी बोलने का फ़ायदा नहीं रहा। न्यूज़ चैनलों को देखना क्यों नहीं बंद कर सकते। इससे आसान आंदोलन कुछ नहीं हो सकता।

रवीश कुमार (सोर्स-फेसबुक)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...